मंडी: स्थानीय लोगों ने बचाई ब्यास में डूबते व्यक्ति की जान

जिला मंडी के संधोल के बडोर शहर में ब्यास में डूब रहे एक व्यक्ति को स्थानीय युवकों ने बचा लिया। पुलिस ने व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल करवाया है। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

दरअसल नवरात्रों के समापन के बाद संधोल और इसके आस पास के क्षेत्र के लोग ब्यास में रली विसर्जन करने पहुंचे। रली का विसर्जन करने के बाद जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के हलेड़ निवासी 40 साल के सुभाष चंद पुत्र मदन लाल नहाने के लिए ब्यास में उतर गया। संतुलन खो देने से वह पानी के तेज बहाव के साथ गहराई में पहुंच गया। सुभाष को डूबते देख वहां खड़े नलवाड मेला देखने आए युवकों अंकु राणा निवासी बजार हमीरपुर और रमन जसरोटिया निवासी हड़ोट कांगडा ने ब्यास में छलांग लगा कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेना के दोनों युवाओ ने युवक को निकाल कर पेट से पानी निकाला और हर्ट पम्पिंग कर युवक को होश में ले आए। जिसके बाद तत्काल ही युवक को नागरिक चिकित्सालय संधोल पहुंचाया गया।

मौके पर चौकी प्रभारी बलजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

32 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

55 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago