<p>जिला ऊना के दौलतपुर चौक के भद्रकाली गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। मृतका की पहचान भद्रकाली निवासी साक्षी (12) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक साक्षी रविवार सुबह 3 बजे उठी, जैसे ही साक्षी घर के आंगन में पहुंची उसी समय आसमानी बिजली की चपेट मे आने सेवह बुरी तरह झुलस गई। नाबालिग को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>वही, घटना की सूचना मिलते ही दौलतपुर के पुलिस चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम साक्षी के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल ले आई।</p>
<p>चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि परिजनों ने साक्षी की मौत को आसमानी बिजली गिरना बताया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…