नोयडा में शराब तस्कर से बरामद की 320 शराब की पेटियां

राजधानी दिल्ली के साथ लगते नोयडा में पुलिस ने आज एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 96 के पास एक ट्रक को जांच के लिए रोका। इस ट्रक में धान की बोरी के नीचे छुपाकर हरियाणा मार्का की 320 पेटियां शराब रखी गई थी, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के पानीपत निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में तस्करी की शराब बेचने जा रहा था।

राजस्थान में कार पलटने से 2 की मौत, 2 घायल

राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक कार नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि मरीजों के शिविर से लौट रही निजी अस्पताल की एक कार गुंजासरी गांव के पास नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। जिससे कार में सवार सलीम (30) और मुकेश (29) की मौत हो गई जबकि उषा और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में कार चालक राजेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337 और 304 (ए) के तहत मामला दर्ज़ कर जांच की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

17 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

19 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

19 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

22 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

22 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

23 hours ago