<p>हिमाचल में एक के बाद एक बस हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। ये हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को हमीरपुर के भोरंज में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन 24 लोग घायल हो गए हैं।</p>
<p>जानकारी के अनुसार भोरंज के टिक्करी मिन्हासा में पंचायत घर के पास दोपहर 2:15 बजे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार 24 लोग घायल हो गए हैं, जिनका भोरंज अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक घायल को हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस जाहू से अवाहदेवी जा रही थी। इस दौरान बाइक को बचाते समय बस सड़क से नीचे पलट गई।</p>
<p>बता दें कि इससे पहले भी हमीरपुर के रंगस में एक निजी बस के पलट जाने से करीब 17 लोग घायल हो गए थे।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…