<p>शिमला ठियोग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक सब्जियों से भरी एक पिकअप गाड़ी एचपी 63-1931 गुरुवार देर रात करीब एक बजे ठियोग से ढली जा रही थी। सड़क किनारे पैरापिट न होने से रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। </p>
<p>इस हादसे में रूप सिंह (40) निवासी शील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक और मालिक रणधीर सिंह घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को खाई से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक रूप सिंह की मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल रणधीर का IGMC अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…