क्राइम/हादसा

शिमला: 3 महीने से लापता व्यक्ति का झाड़ी में पड़ा मिला शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

शिमला जिला के उपमंडल ठियोग में 90 दिनों बाद एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। मृतक भगत राम के दोनों हाथ कटे हुए थे। परिजन भगत राम की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार पेशे से किसान भगत राम 21 नवंबर को अपने घर से गाड़ी की किस्त जमा कराने गया था लेकिन उसके बाद वह घर पर वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद भी जब भगत राम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना ठियोग पुलिस को दी। 3 महीने तक पुलिस द्वारा जांच के बाद भी जब कोई परिणाम सामने नहीं आया तो 15 दिन पहले फरवरी में परिवार डीजीपी संजय कुंडू से मिला और मामले की जांच सीआईडी से करवाने को कहा। इस पर संजय कुंडू ने एक कमेटी गठित की जिसमें सीआईडी ने 28 तारीख को शव को ढूंढ निकाला। शव लफूघाटी में एक झाड़ी में पड़ा हुआ था।

मृतक भगतराम के दोनों हाथ कटे हुए थे। मंगलवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने आए परिजनों ने कहा कि भगत राम की हत्या की गई है। मृतक की बेटी निशा ने बताया कि उनके पिता की हत्या की गई है क्योंकि पहले भी लड़ाई हो चुकी थी और उन्हें मारने की धमकी दी गई थी। बेटी निशा ने बताया कि उसके पिता नंबर में एक जगह गए थे तब उनके साथ ही चार पांच लोग थे। लेकिन जैसे हालत में कल उन्हें शव मिला इससे प्रतीत होता है कि उनके पिता की हत्या की गई है।

वहीं, मृतक की बेटी निशा ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस उन्हें तीन महीने तक गुमराह करती रही। निशा ने कहा कि उनके पिता के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

43 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

56 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago