चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कार पर गिरे पत्थर, 3 की मौत

<p>प्रदेश में बीते दो दिन से हो रही बारिश का असर अब देखने को मिलने लगा है। जगह-जगह से जान-माल के नुकसान की खबरें आने लगी हैं। प्रदेश के ऊपरी और निचले इलाकों से नुकसान हुआ है। बिलासपुर में कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए, जिससे कार सड़क से नीचे लुढ़क गई।</p>

<p>बिलासपुर जिले में शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गंभरोला में पुल के पास भूस्खलन हुआ है। जिससे ऑल्टो कार पर मलबा गिरा है और कार सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई । जानकारी के मताबिक ये लोग अपने किसी रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के लिए घर से कार से स्योहला को निकले थे। घर से करीब 5-6 किलोमीटर का सफर तय करते ही साथ लगती पहाड़ी पर लैंडस्लाइडिंग होने से&nbsp; एक तेज रफ्तार बड़ा पत्थर उनकी कार पर आ गिरा जिससे कार में सवार 5 लोगों में 3 की मौत हो गई।</p>

<p>वहीं इस हादसे में एक महिला और पुरुष घायल हैं। उन्हें बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। इस दुर्घटना में कृष्ण लाल और उसकी पत्नी बिमला देवी और सुखदेई की मौत हो गई। इस हादसे का शिकार हुई बिमला और सुखदेई सगी बहनें बताई जा रही हैं जबकि गंभीर रूप से घायल हुई माया देवी मृतक कृष्ण लाल की भाभी है। वहीं पुलिस ने घ पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

35 mins ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

1 hour ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

2 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago