<p>कुल्लू जिला मुख्यालय कुल्लू में दवाइयों की ओवर डोज लेने से महिला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू के शांगरीबाग में रह रही एक महिला की रात को तबीयत खराब हो गई और परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला हार्ट की मरीज थी और वह इसकी दवाईयां खा रही<br />
थी।</p>
<p>जानकारी है कि महिला ने उस दौरान दवाईयों का डोज लिया था उसके बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके चलते ऐसा लग रहा है कि महिला ने शायद दवाईयों की ओवर डोज ली होगी जो उसकी मौत का कारण बना होगा। लेकिन पुलिस का दावा है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।</p>
<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला हमीरपुर की स्थाई निवासी है पिछले कुछ समय से उनका परिवार शांगरीबाग में रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…