Categories: वर्ल्ड

जयपुर: निम्स यूनिवर्सिटी की कश्मीरी छात्राओं ने पुलवामा की घटना के बाद FB पर की आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

<p>राजस्थान की राजधानी जयपुर के निम्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कश्मीरी छात्राओं ने पुलवामा की घटना के बाद आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी छात्राओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन कश्मीरी छात्राओं को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस के हवाले किया है। पुलिस चारों छात्राओं से फिलहाल पूछताछ कर रही है। पोस्ट वायरल होने के बाद इन छात्राओं के खिलाफ यूनिवर्सिटी में नारे भी लगे। इस घटना के कारण यहां पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रशासन आरोपी 4 कश्मीरी छात्राओं को देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण निलंबित कर चुकी है।</p>

<p>बता दें कि, निम्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कश्मीर की चार छात्राओं ने पुलवामा की घटना के घटना का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने पुलवामा की घटना पर लस्सी के साथ फोटो शेयर की थी। जिसमें लिखा था &#39;हमारा बाहर में चल रहे विरोध का जवाब&#39; #pulwama attack लिखा था। जिसकी जानकारी होने के बाद आक्रोशित लोगों ने निम्स यूनिवर्सिटी के दरवाजे बन्द कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद जयपुर की चन्द्ववाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।</p>

<p>सूत्रों के अनुसार, पुलवामा की घटना के बाद वॉट्सऐप पर इसे सही ठहराते हुए फोटो के साथ इस संदेश को भी डाला गया था। जिसके बाद उन्हें यूनिवर्सिटी ने कॉलेज और हॉस्टल से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।</p>

<p>उल्लेखनीय है कि पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए जिनमें पांच राजस्थान के हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago