हिमाचल

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, प्रदेश में प्रवासियों का पंजीकरण किया जा रहा है। मंडी जिले के विभिन्न थानों और चौकियों के बाहर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ पंजीकरण के लिए कतारों में नजर आ रही है। इससे प्रशासन को यह जानकारी मिल सकेगी कि कितने प्रवासी मजदूर यहां व्यापार या रोजगार के उद्देश्य से आए हैं।

मंडी जिले में अब तक 13 थानों में करीब 7009 प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण हो चुका है, और यह प्रक्रिया अभी जारी है। प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण की यह मांग हिंदू संगठनों द्वारा उठाई गई थी, ताकि अवैध मस्जिदों के बढ़ते मामलों के चलते यह सुनिश्चित किया जा सके कि कौन से प्रवासी किस समुदाय से हैं और वे कहां से आए हैं। मंडी एसपी साक्षी वर्मा  ने जानकारी दी कि पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी है और अगले एक हफ्ते में कितने और प्रवासियों का पंजीकरण होता है, इसके आधार पर आगे की योजना तैयार की जाएगी।

जिला मंडी में पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार, बल्ह थाना में सबसे अधिक 1255 प्रवासी मजदूर पंजीकृत हुए हैं, जबकि गोहर थाना में सबसे कम 38 प्रवासियों का पंजीकरण हुआ है। अन्य थानों में पंजीकरण की स्थिति इस प्रकार है:

  • औट थाना में 122
  • बीएसएल थाना सुंदरनगर में 225
  • धर्मपुर थाना में 770
  • धनोटू थाना में 496
  • हाटली थाना में 627
  • जोगिंद्रनगर थाना में 583
  • जंजैहली में 86
  • करसोग में 98
  • पधर थाना में 161
  • सदर थाना मंडी में 848
  • सुंदरनगर थाना में 954
  • सरकाघाट थाना में 786 प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण हुआ है।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago