हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 264 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। यह मौत कांगड़ा जिला में हुई है। इस एक मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4103 हो गया है।
आज आए नए मामलों में चंबा से 13, हमीरपुर 7, कांगड़ा 9, मंडी 7, शिमला 5, सोलन 4 और ऊना से 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 283366 हो गया है। इसमें से 802 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 278442 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।
बता दें कि मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 1742 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 1694 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं जबकि 46 पॉजिटिव आए हैं। अभी 2 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…