हिमाचल

केरल और राजस्थान में बर्ड फ्लू के मामले, ऊना जिला में हाई अलर्ट

केरल और राजस्थान में एक बार फ़िर बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने हाई अलर्ट जारी करते हुए तमाम पोल्ट्री फार्म संचालकों को सचेत रहने के लिए कहा है। इसके अलावा हर साल सर्दियों के मौसम में जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर आने वाले विदेशी परिंदों के चलते बर्ड फ्लू के फैलाव को बढ़ावा दे सकते हैं।

विभाग ने पोल्ट्री फार्म संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां, विदेशी परिंदों के संपर्क में ना आएं। बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा रणनीति तय कर ली गई है। वन विभाग के साथ भी संपर्क किया गया है। एडवायजरी जारी करते मुर्गी पालकों व लोगों से अपील की है कि प्रवासी पक्षियों से फ्लू का वायरस पालतू मुर्गियों में न फैले इसके लिए बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जरूरी एहतिहात बरतना आवश्यक है।

पशुपालन विभाग उपनिदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने कहा कि बर्ड फ्लू से निपटने के लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी पशु औषधालयों में पीपीई किट मुहैया करवा दी गई है। इसके साथ ही सभी मुर्गी पालकों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए है। जिला के कई स्थानों पर इन दिनों विदेशी परिंदे भी आते है, जिसके चलते वन विभाग के साथ मिलकर भी इन पक्षियों पर निगरानी बनाने के लिए आगामी रणनीति तैयार की गई है।

 

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago