हिमाचल

5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव की जीत को भाजपा भुनाने में लग गई है और लोकसभा चुनावों के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगे और जीत का जश्न मनाने के साथ साथ प्रदेश भाजपा कमेटी कमेटी की बैठक कर लोकसभा चुनावों में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत की रणनीति बनायेगे।

शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल आ रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता तीन राज्यों में हुई जीत के लिए उनका अभिनंदन करेंगे।

भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा की अध्यक्षता में व पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। इसी दिन पांच जनवरी सांय काल 6ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनावों का खाका तैयार किया जाएगा।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago