हिमाचल

भाजपा ने किया हिमाचल का बेड़ा गर्क, व्यवस्था का पीटा सियापा: CM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश का बेड़ा गर्क हुआ. इसके अलावा भाजपा ने व्यवस्था का भी सियापा पीट दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल रहा.

उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों में धांधली हुई. इन मामलों में 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार इसकी हर एंगल से जांच कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई भर्तियों के लिए राज्य चयन आयोग का गठन हो चुका है.

वहीं, कोरोना काल के दौरान सेवा देने वाले कोविड वॉरियर्स की सेवाएं समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मचारियों को किसी नीति के तहत नहीं रखा गया था. सरकार कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि कानूनी पहलुओं की जांच करने के बाद उनकी सेवाओं के बारे में सोचा जाएगा.

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago