हिमाचल

राज्यपाल ने बिलासपुर के डोहकेश्वर धाम में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में स्थित डोहकेश्वर धाम में 36 देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने दो वर्षों की कम अवधि में बन कर तैयार हुए डोहकेश्वर धाम का लोकार्पण भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम के निर्माण से आस्था, संस्कृति और धरोहर का पोषण होगा और इससे यहां धार्मिक पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण यह क्षेत्र भी उजड़ गया था और मंदिर पानी में डूब गए थे।

लेकिन, आज यहां पुनः निर्माण कार्य हो रहे हैं और मंदिर पुनर्स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प से आज अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ जैसे हमारे आस्था और संस्कृति के प्रतीक केंद्रों का पुनरूद्धार हुआ है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां के लोगों को भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रयास करने चाहिये। उन्होंने कहा कि डोहकेश्वर धाम में हर व्यक्ति को योगदान देकर इस स्थान को अद्वितीय बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान का प्रचार-प्रसार भी होना जिससे यहां की दिव्यता और बढ़ जाएगी।

बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के प्रयासों पर बल देते हुए उन्होंनेे कहा कि यदि हम एक व्यक्ति को भी नशे से दूर कर सकेंगे तो यह स्वस्थ समाज की दिशा में हमारा अमूल्य योगदान होगा। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर नशामुक्ति के लिये अभियान चलाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे इस देवभूमि की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमजीवियों को सम्मानित भी किया।
स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है और हमारी संस्कृति, सभ्यता व आस्था को पुनर्स्थापित करने का अवसर मिला है। उन्होंने क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इससे पूर्व, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने राज्यपाल तथा लेडी गवर्नर को सम्मानित किया।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

11 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

12 hours ago