हिमाचल

Hamirpur:सुजानपुर एवं टौणी देवी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पर किशोरी संवाद दिवसों का आयोजन

 

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क
संवाद समुदाय के लोगों को आमने-सामने बैठकर उनके बीच जानकारियों का आदान प्रदान करने, अनुभवों को बांटने, विविध विचारों को समझने तथा सुझावों को सांझा करने का मंच प्रदान करता है। परस्पर संवाद जहां एक ओर नये संबंधों के माध्यम से विश्वास और भरोसे का निर्माण करता है वही दूसरी ओर यह व्यक्तिगत चिंताओं के निपटान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किशोर हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग एवं भविष्य की आशाओं का केंद्र हैं। किशोरों के विचारों को उचित मान सम्मान देना, उनकी समस्याओं को उन्हीं की दृष्टि से समझ कर उपयुक्त हल ढूंढने में किशोरों की मदद करना और उनके कौशल को निखार कर समाज एवं राष्ट्रहित में उनका उपयोग करना प्रत्येक समुदाय का कर्तव्य है। उक्त विचार सीडीपीओ सुजानपुर एवं टौणी देवी कुलदीप सिंह चौहान ने विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में किशोरियों से संवाद करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इन्हीं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सुजानपुर एवं टौणी देवी परियोजनाओं में पिछले तीन वर्षों से हर माह के द्वितीय शनिवार को किशोरियों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है। पोषण माह के उपलक्ष्य में इस माह में संवाद का मुख्य विषय किशोरियों की पोषण समस्याओं और उनके निपटान में आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका रही। पोषण माह के अवसर का समुचित उपयोग करने तथा किशोरियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कि कुकिंग कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, डांस कंपटीशन, रंगोली प्रतियोगितिओं का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य के प्रति उनकी समझ और सजगताको बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य जांच एवं एनीमिया जांच कैंपों का भी आयोजन भी इस अवसर पर किया गया।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

1 hour ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

2 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

3 hours ago

मंकी पॉक्स का पहला सैंपल प्रदेश में आया नेगेटिव, सतर्कता बनाए रखें

समाचार फस्‍ र्ट नेटवर्क Hamirpur: डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मंकी पॉक्स…

5 hours ago

AAP का दावा: एक सप्ताह में सरकारी आवास छोड़ देंगे केजरीवाल, सुरक्षा भी लौटाएंगे

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह…

5 hours ago

Whatsapp Scam: लिंक खोलते ही मंडी के कारोबारी के खाते से 48200 रुपये गायब

विपल्‍व सकलानी Mandi: साइबर ठगों के झांसे में आकर मंडी शहर के भूतनाथ बाजार के…

5 hours ago