हिमाचल

मंडी: परिवार ने किया बुजुर्ग से किनारा तो पुलिस बनी सहारा

जोगिदर नगर में ठंड से ठिठुर रहे एक बुजुर्ग के लिए पुलिस मसीहा बनकर आई। दरअसल बुजुर्ग से उसके अपने परिजनों ने किनारा कर लिया था और सड़क में ठंड से ठिठुरने के लिए छोड़ दिया। इस बीच स्थानीय पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को सहारा दिया।

पुलिस ने बुजुर्ग को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उपचार दिलाया। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस की निगरानी में टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है ताकि उसे बेहतर उपचार मिल सके। पुलिस के इस कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है तो वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी इस काम के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई है।

बुजुर्ग की पहचान विद्या सागर (62) निवासी रांमवर जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। ये बुजुर्ग बीते कुछ दिनों से शहर में बदहाली से रह रहा था। गुरुवार को पुलिस को जब सड़क किनारे ठंड से कांप रहे बुजुर्ग की सूचना मिली तो पुलिस ने बिना देर किए बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनों को भी सूचित किया, लेकिन कोई जबाव न आने पर पुलिस अपनी निगरानी में बुजुर्ग को उपचार दिलाती रही। देश शाम तक जब बुजुर्ग की सेहत में सुधार नहीं हुआ तो पुलिस की निगरानी में उसे टांडा रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया की ठंड से ठिठुर बुजुर्ग को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलकार अपनी निगरानी में टांडा मैडिकल अस्पताल रैफर किया है। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago