Categories: हिमाचल

खेल महाकुंभ से युवाओं को मिला नया जोश: धूमल

<p>खेल महाकुंभ की सांस्कृतिक संध्या पर जहां एक तरफ हमीरपुर के युवा पंजाबी गायक शैरी मान के गानों झूमे, वहीं वक्ताओं ने सांसद अनुराग ठाकुर के इस कार्यक्रम को मंच के माध्यम से खूब सराहा। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि स्टार खेल महोत्सव अनुराग ठाकुर की सोच का ही परिणाम है और आज का युवा जो लगातार नशे की पीढ़ी तरफ से झुकता चला जा रहा है उनके लिए एक नया जोश भरने का काम इस खेल महाकुंभ ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में किया है।</p>

<p>धूमल ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे कार्यक्रम युवाओं का ध्यान नशे से हटाकर खेलों की तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहा है। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ की सफलता पर सभी कमेटियों का धन्यवाद किया और कहा कि पूरे लोकसभा में एक लाख के करीब युवा खेल महाकुंभ के माध्यम से खेलों से जुड़ा है और अब जो यहां से जीतकर आगे जाएंगे उन्हें बड़ा मंच और सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी भी हमारी है।</p>

<p>इम मौके पर अनुराग ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक आत्मरक्षा के लिए की थी और देश की युवा शक्ति का विश्वास इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मोदी सरकार में और बड़ा है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि एक बार हम फिर से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। &nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

1 hour ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

2 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

2 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

5 hours ago