हिमाचल

अब करवा सकेंगे शादी में ‘धाम’, बायोडिग्रेडेबल प्लेट्स का करना होगा इस्तेमाल

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सरकार ने 9 जनवरी को कई बंदिशें लगाई थी। इसमें शादी या कार्यक्रमों में धाम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसपर पिछले कल 19 जनवरी को रिव्यू किया गया है जिसके बाद कुछ बदलाव किये गए हैं। मांगें आने पर सरकार ने ये बदलाव किये हैं। इसके तहत अब आप शादी वगैराह में धाम करवा सकेंगे।

हालांकि, धाम के दौरान भी मैक्सिमम कैपिसिटी इंडोर में 100 और बाहर ग्राउंड पर 300 रहेगी। लेकिन धाम परोसी जा सकेगी। इसके साथ ही सरकार ने धाम करने के लिए किसी डिस्पोज़ होने वाले थाली, गिलास यानी बायोडिग्रेडेबल का इस्तेमाल करने की बात कही है। इसके साथ ही आयोजक कर्ताओं को सेफ्टी का पूरा ध्यान और एसओपी को फॉलो करवाना होगा। इस पर नज़र रखी जाएगी।

याद रहे कि इससे पहले सरकार ने 9 जनवरी को धाम और लंगर पर प्रतिबंध लगाया था। मंदिर में लंगर अभी भी बंद है लेकिन शादी का सीज़न आने पर कई जगहों में लोगों ने धाम के लिए अनुमति मांगी थी। जब अभी तक इंडोर और आउटडोर में कार्यक्रम की अनुमति है तो सरकार ने अब धाम करवाने पर भी छूट दी है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

38 mins ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

43 mins ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

57 mins ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

4 hours ago