Categories: हिमाचल

फुटबॉल चैंपियनशिप में विजेताओं को मिलेगा बकरा-मुर्गा, किन्नौर की ये प्रतियोगिता बनी चर्चा का विषय

<p>फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीमों को बकरे और देसी मुर्गे इनाम में दिए जाएंगे। कल्पा के देवराज नेगी स्टेडियम में 2 और 3 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रतियोगिता के इनाम इलाके में खासे चर्चा में हैं। किन्नौर में फुटबाल मैच का शेड्यूल तैयार किया गया है। आयोजकों ने आयोजन के पंफ्लेट भी बांट दिए हैं। हालांकि, खेल विभाग ने प्रतियोगिता में पशु-पक्षी भेंट करने के प्रावधान को गैर कानूनी करार दिया है।<br />
जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में यह आयोजन कल्पा स्टेडियम में प्रस्तावित है। इनाम के तौर पर विजेता टीम को सबसे बड़ा बकरा दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रही टीम को छोटा बकरा, तीसरे पायदान पर रही टीम को एक हजार रुपये के साथ देसी मुर्गा और चौथे स्थान पर रही टीम को एक हजार रुपये के साथ देसी मुर्गी इनाम के तौर पर दी जाएगी।</p>

<p>बांटे गए इश्तहार में बिहार निवासी सुकरा ठेकेदार और बुद्धिमान नामक व्यक्तियों को आयोजक बताया गया है। दो और तीन अक्तूबर को आयोजन देव राज नेगी खेल स्टेडियम कल्पा में प्रस्तावित किया गया है। फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजक&nbsp; सुकरा ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। अनुमति के बाद ही आयोजन किया जाएगा।</p>

<p>जिला किन्नौर के खेल अधिकारी गंगा नेगी ने कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता के इश्तहार देखे हैं। पशु-पक्षियों को इनाम में रखना खेल नियमों के खिलाफ है। यह कानूनन अपराध है। ऐसे किसी आयोजन को कल्पा स्थित देवराज नेगी स्टेडियम में कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago