हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से अब एचआरटीसी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश में डीजल की कमी के कारण एचआरटीसी ने करीब 138 रूट बंद करने का फैसला लिया है।
एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी के तीन मेन स्पलायर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हैं। हिमाचल में एचआरटीसी के 28 पेट्रोल पंप हैं। इसमें 23 इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, चार हिंदुस्तान पेट्रोलियम और एक भारत पेट्रोलियम का है। रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि ऊना में 24 हजार लीटर डीजल की सप्लाई हो गई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की प्राथमिकता उन रूटों पर है जहां ज्यादा सवारियां होती हैं। उन्होंने कहा कि 138 रूट को बंद करने का फैसला लिया है। ये वो रूट हैं जहां काफी कम सवारियां है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…