हिमाचल

हिमाचल में होगा सामान्य वर्ग आयोग का गठन, CM ने किया ऐलान

सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रदर्शनकारियों ने भारी विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामान्य वर्ग आयोग के गठन का ऐलान कर दिया। साथ ही सरकार की तरफ से आयोग के गठन को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी समय से सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग हो रही थी। हमने जानकारी जुटाई और पता चला कि दो राज्यों में सवर्ण आयोग है। बिहार में था लेकिन वे अब बंद हो चुका है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग का गठन हुआ है। इसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सामान्य वर्ग आयोग का गठन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग हर समाज को एक साथ रहना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने आयोग के गठन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सदन के जरिए तमाम प्रदर्शन करने वालों से अनुरोध किया कि वे वापस अपने घरों को लौट जाएं और ये सुनिश्चित करें कि समाज में सभी भाईचारे के साथ रहें।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago