Categories: इंडिया

अखाड़ा परिषद ने जारी की 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट

बलात्कारी राम रहीम और इसके पहले कई बाबाओं के काले कारनामे सामने आने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भड़क गई है। इस संबंध में परिषद ने आज बैठक करके 14 बाबाओं की लिस्ट जारी की और इन्हें ढोंगी करार दिया है। इस लिस्ट में बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम, आसाराम, आसाराम का बेटा नारायण साईं, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, निर्मल बाबा, ओम बाबा सहित कई बाबाओं के नाम शामिल हैं।

इलाहाबाद में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी की बैठक में ये लिस्ट जारी की गई है। अखाड़ा परिषद ने इन बाबाओं का देशव्यापी बहिष्कार करने की अपील की है।

ये है 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट

1. आसाराम बापू उर्फ आशुमल शिरमलानी

2. सुखबिंदर कौर उर्फ राधे मां

3. सच्चिदानंद गिरि उर्फ सचिन दत्ता

4. गुरमीत राम रहीम सिंह

5. ओमबाबा उर्फ विवेकानंद झा

6. निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह

7. इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी

8. स्वामी असीमानंद

9. ओम नमः शिवाय बाबा

10. नारायण साईं

11. रामपाल

12. आचार्य कुशमुनि

13.वृहस्पति गिरी

14.मलखान सिंह

संत की उपाधि पर भी लिया फैसला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 'संत' की उपाधि देने के लिए एक प्रक्रिया तय करने का फैसला किया है। अब किसी व्यक्ति की पड़ताल करने और उसका आकलन करने के बाद ही संत की उपाधि दी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि संतों के बीच यह भावना है कि एक या दो धार्मिक नेताओं के गलत कामों की वजह से पूरे समुदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।

महंत नरेंद्र गिरि को जान से मारने की धमकी

हालांकि, इस बैठक से पहले ही परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को जान से मारने की धमकी मिली है। अखाड़ा परिषद की बैठक से एक दिन पहले गिरि ने फोन पर खुद को जान से मारे जाने की धमकी के बारे में बताया था। इस संबंध में उन्होंने दारागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि फोन पर धमकी देने वालों ने खुद को रेप मामले में जेल में बंद आसाराम का शिष्य बताया है।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

21 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

21 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

21 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago