जम्मू- कश्मीर के काजीगुंड में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। फायरिंग में 3 जवान घायल हो गए हैं। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

हमला कर भाग रहे आतंकियों को सेना के जवानों ने पीछा कर मुठभेड़ में उलझा लिया है। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग लगातार जारी है। मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया है। लश्कर-ए-तैयबा ने सेना पर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है।

बता दें कि रविवार को भी आतंकियों ने हंदवाड़ा में भी पुलिस स्टेशन पर हमला किया, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। आतंकियों ने हंदवाड़ा के साथ सटे करालगुंड में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंका, जो थाने की बाहरी दीवार के साथ टकराकर फट गया। हमले के फौरन बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…