Categories: इंडिया

UP: कैबिनेट मंत्री नकवी की बहन को जान से मारने की धमकी

<p>उत्तर प्रदेश के बरेली में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी को दिन दहाड़े किडनैप करने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। फरहत नकवी तीन तलाक और उसकी पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए &#39;&#39;मेरा हक फाउंडेशन&#39;&#39; नामक एनजीओ चलाती हैं।</p>

<p>ट्रिपल तलाक की पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ने पर उन्हें इससे पहले भी कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। लेकिन ये पहली बार है जब उन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई हो।&nbsp;पुलिस के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्री नकवी की बहन फरहत नकवी सिविल लाइन्स से परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में भाग लेने के बाद ई-रिक्शा से जब वह वापस लौट रही थीं, तब रास्ते में चौकी चौराहे के पास कार सवार अज्ञात लोगों ने उनका रिक्शा रोक लिया।</p>

<p>कार सवार बदमाशों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन&nbsp;मदद के लिए चीखने पर आरोपी घबरा गए और वहां से भाग निकले।आरोप है कि जाते हुए उन्होंने फरहत नकवी को बाद में देख लेने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। फरहत नकवी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है और इस मामले में CCTV फुटेज खंगाल रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

14 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

16 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago