इंडिया

किसान ने बेचे 1123 किलो प्याज, मुनाफा सुनकर चौंक जाएंगे आप

देशभर में इन दिनों प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच यदि कोई किसान अपनी प्याज की फसल बेचता है तो उसे उसकी फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के साथ एक किसान मंडी में प्याज बेचने पहुंचा। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि किसान को 1123 किलो प्याज बेचने पर मात्र 13 रुपये का मुनाफा हुआ। सुनने में बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन ये बात सच है। मामला महाराष्ट्र के सोलापुर का है।

सोलापुर स्थित कमीशन एजेंट द्वारा दी गई बिक्री रसीद में महाराष्ट्र के एक किसान बप्पू कावड़े ने बाजार में 1,123 किलो प्याज भेजा और इसके बदले उसे केवल 1,665.50 रुपये मिले। इसमें खेत से कमीशन एजेंट की दुकान तक माल ले जाने की श्रम लागत, वजन करने का शुल्क और परिवहन खर्च शामिल है जबकि उत्पादन लागत 1,651.98 रुपये है। इसका मतलब है कि किसान ने केवल 13 रुपये कमाए।

सोशल मीडिया पर इसकी एक रसीद भी वायरल हो रही है। जिसमें प्याज का वजन, खर्चा और मुनाफा साफ देखा जा सकता है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र के किसान नेता ने इसे अस्वीकार्य बताया है तो वहीं दूसरी तरफ कमीशन एजेंट ने दावा किया है कि किसान द्वारा उगाई गई प्याज की गुणवत्ता खराब थी, जिसकी वजह से बाजार में उनकी फसल की कम कीमत लगाई गई है। भले ही आज बाजार में प्याज महंगा मिल रहा है, लेकिन किसानों को इसकी कितनी कम कीमत मिल लही है इसका अंदाजा आप इस मामले से लगा सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago