इंडिया

1 जुलाई से लागू हो सकता है नया श्रम कानून, विदेश की तरह मिल सकती है सुविधा!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार 1 जुलाई को नए श्रम क़ानून लागू कर सकती है। इस कानून के लागू होने से आपकी नौकरी करने का तरीका, छुट्टीयां और सैलरी स्ट्रक्टर बदल सकता है। विदेश की तरह आप भी हफ्ते में केवल 4/5 दिन काम पर जाएंगे। काम के घंटे तय करेंगे कि आपकी साप्ताहिक छुट्टी के दिन कितने होंगे।

जैसे कि नया श्रम कोड लागू होने के बाद आप एक दिन में 12 घंटे काम करने पर आपको सप्ताह में तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है और वहीं 10 घंटे काम करने पर 2 दिनों की छुट्टी और 8 घंटे काम करने पर 1 दिन की छुट्टी मिलेगी।

सैलरी का स्ट्रक्चर भी बदलेगा। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार रिटायरमेंट के बाद भी आपकी जिंदगी आरामदायक साबित होंगी। बुनियादी वेतन का कुल वेतन 50% से अधिक होना जरूरी होगा जिसके बाद बुनियादी वेतन में भी वृद्धि होंगी। वहीं पीएफ में पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे जमा हों सकते हैं जिससे रिटायरमेंट तक आपके पास ज्यादा पैसा जमा होगा।

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड को भी मिल सकती है मंजूरी इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड में कंपनियों को काफी छूट दी गई है। नया लेबर कोड लागू होने के बाद 300 से कम संख्या वाली कंपनियां सरकार की बिना किसी मंजूरी के छंटनी कर सकती हैं। 2019 के पुराने लेबर कोड में 100 संख्या वाली कंपनियों को यह छूट दी गई है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

1 hour ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago