लाइफस्टाइल

गन्ने का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, गर्मियों में बढ़ती है डिमांड

देश प्रदेश में गर्मियों को आगमन हो चुका है और अचानक मौसम में आए बदलाव ने वादियों में काफी गर्माहट ला दी है। गर्मी के आते ही बाजारों की रौनक और भी बढ़ जाती है और बाजारों में गर्मी में मिलने वाली ठंडी चीज़ें बिकना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अब बाजारों आइसक्रीम के साथ-साथ गन्न के रस भी मिलना शुरू हो चुका है। वैसे तो गन्ने का रस हर मौसम में मिल जाता है लेकिन ज्यादातर गर्मियों में लोग भी इसे पीना पसंद करते हैं और इसके कई फायदे भी होते हैं।

ऐसे में गन्ने का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का रस हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकान जैसी परेशानी फौरन दूर हो जाती है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से तमाम अन्य परेशानियों से मुक्ति मिलती है…

  • लिवर को डिटॉक्सीफाई करता- गन्ने का जूस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये लिवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के विषैले तत्वों को बाहर निकालकर उसे इंफेक्शन से बचाते हैं। पीलिया के रोग में गन्ने के जूस को काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • कैंसर से करता बचाव- आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन गन्ने के रस में ऐसे कई तत्व होते हैं जो शरीर का कैंसर से बचाव करते हैं। प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में गन्ने के रस को काफी कारगर माना जाता है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता- तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गन्ने का रस रोज पीया जाए तो वो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचाव करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं।
  • यूरिन ​इंफेक्शन की समस्या से बचाव- महिलाओं को अक्सर जल्दी जल्दी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में अगर वे नियमित तौर पर गन्ने का जूस पीएं तो उन्हें काफी फायदा मिल सकता है। गन्ने का रस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और यूटीआई इंफेक्शन का रिस्क घटाता है।
  • स्किन को ग्लोइंग बनाता- अगर आपकी स्किन डल हो गई है या समय से पहले झुर्रियों की परेशानी हो रही है तो आपको नियमित तौर पर गन्ने का रस पीना चाहिए। ये एंटी एजिंग साइन्स हटाता है, स्किन को चमकदार बनाता है और मुंहासों जैसी समस्याओं को दूर करता है।
Manish Koul

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

28 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

38 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

51 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago