सरकारी रैली निकाल रही कांग्रेस, तभी हो रहा सरकारी चीजों का इस्तेमाल: BJP

<p>बीजेपी के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने मंडी में होने वाली राहुल की रैली को सरकारी रैली करार दिया है। गणेश दत्त ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस दावे कर रही है कि एचआरटीसी बसें भरकर मंडी आएंगी और लोगों को मुफ्त सुविधा दी जाएगी। उससे लगता है कि राहुल की रैली कांग्रेस की नहीं बल्कि सरकारी है, तभी सरकारी चीजों का इस्तेमाल हो रहा है।</p>

<p>यही नहीं, गणेश दत्त ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सभी मंत्रियों, चेयरमैनों आदि सरकारी मुलाजिमों को सरकारी गाड़ियों में भीड़ लाने को भी कहा है। गणेश दत्त ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है और कांग्रेस सारा खर्च सरकारी खाते में डाल रही है। कांग्रेस के पास खुद रैली करवाने की हिम्मत नहीं है इसलिए सरकारी तंत्र को प्रयोग कर रही है।</p>

<p>उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने रैली का नाम &#39;विकास से विजय की ओर&#39; रखा है, लेकिन वास्तव में कांग्रेस सरकार पांच साल में पूरी तरह विफल और विकासहीन रही है। इललिए रैली का स्लोगन &#39;विश्वासघात से पराजय की ओर&#39; रखना चाहिए, तब जाकर रैली की सार्थकता सिद्ध होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago