BJP आज जारी करेगी घोषणा पत्र, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में राजनीतिक माहौल गर्म है। कांग्रेस अपना घोषणापत्र निकाल चुकी है और अब आज बीजेपी भी अपना संकल्प पत्र जारी कर सकती है। अब तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी आज 11 बजे अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। माना जा रहा है कि 5 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ ही संकल्प पत्र में किसानों, व्यापारियों, युवाओं और रोजगार के लिए कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संकल्प पत्र रिलीज कर सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि इस संकल्प पत्र के जरिए बीजेपी हर वर्ग तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर खास जोर दिया जा सकता है। किसानों के लिए नई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत के लिए पार्टी को बड़ी संख्या में सुझाव भी मिले हैं।

5 सालों की प्रगति और सरकार की उपलब्धियों की देगी रिपोर्ट

पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की और विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए लोककल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी बीजेपी के संकल्प पत्र में हो सकता है। पीटीआई में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि संकल्प पत्र में किसानों पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी मोदी सरकार की नीतियों का उल्लेख होगा। संकल्प पत्र के जरिए बीजेपी एक बार फिर देश को यकीन दिलाने की कोशिश करेगी किराष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर मोदी सरकार काफी मुस्तैद है।

किसानों और रोजगार के मुद्दे पर होगा जोर

संकल्प पत्र में किसान और नौजवानों से जुड़े विषयों का उल्लेख हो सकता है। रोजगार के व्यापक अवसर का खाका भी पेश किया जा सकता है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबों को आर्थिक मदद प्रदान करने संबंधी न्याय योजना का वादा किया है। इसके जवाब में बीजेपी अपने संकल्प पत्र को ज्यादा धारदार और लुभावना बनाकर पेश करना चाहती है। इसमें सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल को भी जोर-शोर से उठाया जा सकता है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago