बीजेपी MLA जीत राम कटवाल के खिलाफ दर्ज मामले में बोले CM, हाईकोर्ट कर रहा है अपना काम

बीजेपी विधायक जीत राम कटवाल के खिलाफ छोटा शिमला थाने में टैंपरिंग का मामला दर्ज होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इसपर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हिमाचल हाईकोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना भी किया है। हाईकोर्ट अपना काम कर रहा है और मुझे इस मामले और कुछ नहीं कहना।

बता दें बीजेपी विधायक जीत राम कटवाल  पर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए आर.टी.आई. दस्तावेजों के साथ टैंपरिंग करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। यह मामला आई.पी.सी. की धारा 465, 466 व 469 के तहत दर्ज किया गया है।

वर्ष 2015 का है मामला

बीजेपी  विधायक पर प्रताप सिंह वर्मा ने आरोप लगाए हैं कि जब वह वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद महिला बाल विकास विभाग में आऊटसोर्स आधार पर तैनात थे और उनको वर्ष 2016 में जब एक्सटैंशन मिली तो उस समय मौजूदा विधायक इसी विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने उस दौरान अपने पद की एक्सटैंशन के नियमों बारे विभाग से वर्ष 2015 व 2016 में आर.टी.आई. के तहत जानकारी मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने अदालत में दी चुनौती

विधायक पर आरोप है कि वर्ष 2016 में विभाग की आेर से मिले आर.टी.आई. के दस्तावेजों के साथ उन्होंने टैंपरिंग की। इस मामले को शिकायतकर्ता ने अदालत में चुनौती दी थी। इसके बाद अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता से संबंधित रिकार्ड को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

10 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago