राफेल डील पर बोले CM: झूठ की राजनीति का हुआ पर्दाफाश, मोदी हैं PURE!

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर इसे सच्चाई की जीत बताया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ये फैसला कुछ राजनीतिक दलों विशेषकर कांग्रेस द्वारा पिछले कुछ अर्से से किए जा रहे दुष्प्रचार और झूठ की राजनीति पर करारा तमाचा है। कोर्ट के फैसले से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने कोशिश की बल्कि देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की ईमानदार छवि है, जिसे कलंकित करने की कोशिश करने वाले स्वयं बेनकाब हो गए हैं। मोदी न केवल देश के लोकप्रिय नेता है, बल्कि विश्व के सभी विकसित देश भी इन्हें विश्व नेता के रूप में देख रहे हैं। जब केन्द्र में वर्तमान एनडीए की सरकार ने देश के हित में राफेल सौदे जैसा बड़ा फैसला लिया, तो देशहित का यह फैसला कांग्रेस अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और इस पर खामियां ढूंढने के दांव-पेच का खेल शुरू कर दिया।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राफेल सौदे पर दुष्प्रचार कर देश की साख को गिराने का प्रयास किया है, जिसे देश की जनता सदैव याद रखेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना सोचे समझे कुछ भी अनैतिक कहने से गुरेज नहीं करते हैं। वह राफेल सौदे को बोफोर्स सौदे जैसा प्रकरण का रूप देने की कोशिश में थे। कांग्रेस ने देश में लाखों-करोड़ों के घोटाले किए हैं, जिनसे आज तक न देश उभर पाया है और न ही देश के लोग।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago