कांग्रेस प्रभारी के कार्यक्रम की NOC रद्द करने पर भड़की कांग्रेस

<p>कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल एक बार फिर हिमाचल दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान रजनी पाटिल प्रदेशभर में कई कार्यक्रम करेंगी और कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगी। लेकिन, धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में होने वाले उनके कार्यक्रम की एनओसी रद्द कर दी गई है।</p>

<p>रजनी पाटिल के कार्यक्रम की एनओसी रद्द होने के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि 9 जुलाई को धर्मशाला में पाटिल&nbsp; का कार्यक्रम तय था। जिला कांग्रेस कमेटी प्रशासन से पहले अनुमति ले चुका था, लेकिन जयराम सरकार के दबाव में प्रशासन ने शनिवार को एनओसी रद्द कर दी। पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है।</p>

<p>एनओसी रद होने के बाद कांग्रेस ने अब जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का स्थान बदलकर उत्सव पैलेस कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर रजनी पाटिल अब उत्सव पैलेस में जिला कांगड़ा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी&nbsp; का संदेश देंगी। भज्जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इन दमनकारी नीतियों से घबराने वाली नहीं है।</p>

<p>वहीं, डीसी कांगड़ा का ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम के लिए 9 तारिख को कांग्रेस ने इंडोर स्टेडियम बुक करवाया था लेकिन, सरकार ने इंडोर स्टेडियम में राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। जिसकी जानकारी सम्बंधित याचिका कर्ता को दे दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

3 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago