नोटबंदी और GST को लेकर दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस: राजनाथ सिंह

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है इसलिए दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों और नेताओं नें चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का सूरज चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल में बीजेपी के सत्ता में आते ही कांग्रेस का सूरज डूबने वाला है।

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर  कांग्रेस केन्द्र के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही नोटबंदी और जीएसटी कड़े फैसले हैं लेकिन, ये आर्थिक सुधारों की दिशा में बढ़ाए गए कदम है। आगे भी जनहित में इस तरह के कड़े फैसले सरकार कर सकती है। भले ही इस तरह के फैसले कुछ दिन कड़े हो लेकिन लोंग टर्म मैं आर्थिकी सुदृढ़ीकरण के लिए बेहतर परिणाम देंगे। कांग्रेस इसका दुष्प्रचार कर फ़ायदा ढूंढ रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि यदि नोटबंदी और जीएसटी के फैसले गलत होते और भारत की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होती और नही विदेशी इन्वेस्टर भारत में आते। कांग्रेस के समय में तो सारे इन्वेस्टर सड़कों पर आ गए थे। आज भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली आर्थिकी किसी देश की है तो वह भारत की है। यही वजह है कि भारत का नाम अब बेहतर आर्थिकी वाले देशों के पायदान में आगे आया है।

राजनाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए है इसलिए कांग्रेस पार्टी को सुझाब देने चाहिए। गुड़िया कांड हिमाचल में बहुत बड़ा मामला था। इसलिए महिला सुरक्षा के लिए हिमाचल में 33 फीसदी आरक्षण पुलिस में महिलाओं को देंगे। हिमाचल में किसी चीज की कमी नही है उसको आगे ले जाने की जरूरत है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

1 hour ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago