जिला-ब्लॉक कमेटियां करेंगी प्रत्याशियों की छंटनी, सुक्खू ने दिए निर्देश

<p>हिमाचल में विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीजेपी) में प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर हड़बड़ी मची हुई है। इसी बीच एक ओर बीजेपी चंडीगढ़ में प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर हाईकमान को भेजने की कागार में है, वहीं कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों की झंटनी नहीं कर पाई है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों को 14 और 15 अक्टूबर को बैठकें कर प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के चेयरमैन नरेश चौहान ने बताया कि 14 अक्टूबर यानी कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक कर आवेदनों की छंटनी करेंगे। दस से अधिक टिकट आवेदन वाले क्षेत्रों में 7 मजबूत दावेदार और दस से कम टिकट आवेदन वाले क्षेत्रों में पांच दावेदारों के नाम शाम सात बजे तक हर हाल में जिला कांग्रेस कमेटी को भेजने होंगे।</p>

<p>इसके बाद 15 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटियां वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व समिति से तीन-तीन मजबूत दावेदारों के नाम का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगी। ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में आवेदनों की छंटनी में कोई खानापूर्ति नहीं चलेगी। चूंकि, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने हर ब्लॉक और जिले में पर्यवेक्षक की ड्यूटी भी लगाई है। ये सारी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सिरे चढ़ाएंगे और तय समय पर पैनल कांग्रेस मुख्यालय को भिजवाएंगे। इन पैनल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी हाईकमान के समक्ष टिकट आवंटन के लिए प्रस्तुत करेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

10 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

12 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

13 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

13 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

14 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

14 hours ago