कांग्रेस ने हिमाचल लॉकडाउन के फैसले का किया स्वागत, सरकार का देगी साथ

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश और प्रदेश में संभावित कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में 31 मार्च तक लॉकडाउन करने के सरकार के फैसले को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस महामारी से लड़ने और फैलने से रोकने के सरकार के हर फैसले के साथ खड़ी है। राठौर ने कहा है कि उन्होंने पहले ही लॉकडाउन की मांग सरकार से की थी। सरकार को यह पूरी तरह सुनिश्चित भी कर लेना चाहिए कि कही पर भी इससे न तो कही अफरातफरी मचे और न ही लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ही हो।</p>

<p>राठौर ने सरकार से फिर दोहराया है कि प्रदेश के दैनिक बेतन भोगी या फिर मजदूर वर्ग हो इन्हें खाद्यान्न या अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन लोगों को कोई आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए। इनकी दिहाड़ी में भी कोई कटौती नहीं की जानी चाहिए। प्रदेश पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यहां दूरदराज के क्षेत्रों में लोग रहते है उनकी समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्रों में खाद्यान्न की कोई कमी न हो। सरकारी डिपुओं में इन सब की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।</p>

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि उन्हें किसी भी प्रकार से डरने या भयभीत होने की कोई आवश्कता नहीं है। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए सरकार को इस महामारी से रोकने के उपायों में अपना पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने को कहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

52 mins ago

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

4 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

5 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

5 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago