हिमाचल में चुनाव नतीजों का लंबा इंतजार, इस तरह वक्त गुजार रहे नेता

हिमाचल में चुनाव खत्म हुए 9 दिन हुए है। और अब भी नतीजे आने में पूरा एक महिना बाकी है। ऐसे टाईम में चुनाव में उतरे नेता क्या करेंगे इस पर सबकी नजर है। वहीं नेताओं का मानना है कि जनता से संपर्क बढ़ाने का सबसे बेहतर टाईम है और चुनावी रिजल्ट आने तक नेता अपना अधिकतर टाईम जनता के बीच बिताएंगे।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनावों के बाद से लगातार जनता मिल रहे है। उन्होंने मंगलवार को रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग से अनुमति ली थी। चुनावी नतीजे आने तक मुख्यमंत्री के अधिकार सीमित हो जाते है और वो कोई नीतिगत फैसला नहीं ले सकते। अहम फाइल मंजूरी के लिए निर्वाचन विभाग के पास ही भेजनी होती है।

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल मतदान के बाद अधिकांश समय अपने निवास समीरपुर में गुजार रहे हैं। हर केंद्र से बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और वीएलए तीनों आकर उन्हें हर बूथ की रपट दे रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखिवंदर सुक्खू अधिकांश समय अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में गुजार रहे हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना से प्रत्याशी सतपाल सत्ती इन दिनों अधिकतर समय कार्यकर्ताओं के साथ बिता रहे हैं। इसी मंगलवार को सत्ती ने जनता के साथ समय बिताया। इनके अलावा वर्तमान सरकार के मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस-भाजपा विधायक जो चुनाव लड़ रहे हैं, अभी तक मतों का जोड़-तोड़ करने में व्यस्त हैं।

वहीं, चुनाव प्रचार में वोटर खुलेआम संपर्क में नजर नहीं आया। इस बार वोटर खामोश थे जिसके चलते नेताओं की नींद उड़ी हुई है। लेकिन दोनों पार्टियां जीत के दावे कर रही है। बीजेपी के मुताबिक वो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस को भी जीत का भरोसा है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago