‘कांग्रेस नहीं भाजपा में है बौख़लाहट, CM और भाजपा अध्यक्ष के बयान तक नहीं मिलते’

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सही जानकारी नहीं है। यही वजह है कि उनके और मुख्यमंत्री के बयानों में दिन रात का अंतर है। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि अधिकारी काम नहीं कर रहे, जबकि दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरकार और अधिकारियों में तालमेल की बात कह रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले सरकार के बारे में सही जानकारी जुटा लेनी चाहिए और उसके बाद बयान देना चाहिए।</p>

<p>भाजपा अध्यक्ष आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष बौखलाए हुए हैं जबकि बौखलाहट भाजपा में है। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए लोग ही इन चुनावों में जीत पर सामने आएंगे। पार्टी हाईकमान की तरफ से भी पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूत करने को कहा गया है जिसको लेकर आज वर्चुअल बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं ।</p>

<p>इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी के अंदर अनुशासन को बनाए रखने का सुझाव दिया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा हाल ही में बनाई गई प्रदेश कमेटियों की यह पहली बैठक थी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

21 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

35 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

42 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

47 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

58 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago