BJP के दोनों ‘शाहों’ के लिए सदमे से कम नहीं पटेल की जीत: कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि गुजरात के राज्यसभा चुनाव में पार्टी के कद्दावर नेता अहमद पटेल की जीत बीजेपी के दोनों शाहों के लिए बड़ा सदमा है। चौहान ने कहा कि तानाशाह पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस सदमे से उभरने में समय लगेगा। चूंकि, लोकतंत्र की हत्या करने में दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

दिल्ली से लेकर गुजरात तक कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त और डराने-धमकाने का खेल दोनों शाहों के इशारे पर ही खेला गया। मोदी गुजरात की तानाशाही को अब पूरे देश में चलाना चाह रहे हैं, जिसे पहला झटका लग चुका है। हिमाचल में भी कांग्रेस विधानसभा चुनावों में मोदी और शाह की तानाशाही को नहीं चलने देगी। पार्टी एकजुट होकर दोनों को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। बीजेपी की विपक्ष को खत्म करने की दमनकारी नीतियां कभी सिरे चढ़ने वाली नहीं हैं।

वर्णिका कुंडू प्रकरण पर चुप क्यों मोदी

नरेश चौहान ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा बीते शुक्रवार की रात को चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। चौहान ने पूछा कि छोटी-छोटी बात पर ट्वीट करने वाले मोदी एक बेटी के साथ हुई घिनौनी हरकत पर चुप क्यों हैं। मोदी की चुप्पी से साफ होता है कि बराला को उनका पूरा संरक्षण है।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामले में थर्ड पार्टी की दरखास्त खारिज, नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई

Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…

3 mins ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

28 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

3 hours ago