राहुल की नामांकन प्रक्रिया में नहीं पहुंचे वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की हुई नामांकन प्रक्रिया में  नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले खबर थी कि वीरभद्र सिंह केरल में ट्रीटमेंट के बाद दिल्ली पहुंचेंगे, लेकिन ट्रीटमेंट में देरी के चलते वीरभद्र सिंह दिल्ली नहीं पहुंच पाए।

बताया तो ये भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहले ही राहुल गांधी और हाईकमान से मिल चुके थे, जिसके बाद वे वीरवार को दिल्ली से केरल रवाना हुए थे। वहीं, सोमवार को दिल्ली में राहुल गांधी ने अध्य़क्ष पद का नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर हिमाचल से कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता जीएस बाली, सुखविंदर सिंह सुक्खू, विद्या स्टोक्स आदी मौजूद रहे।

उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नामांकन प्रक्रिया में नहीं पहुंचना राजनीतिक गिलायारों में चर्चा का विषय बनता जा रहा है कि आखिर जहां हिमाचल कांग्रेस के सभी कद्दावर नेता इस प्रक्रिया में पहुंचे, वहां मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी और ट्रीटमेंट संशय के घेरे में हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या चुनाव के बाद भी कांग्रेस में अभी तक गुटबाजी खत्म नहीं हुई?

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई के बाद से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पत्नी प्रतिभा के साथ केरल में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां अथरैय्या आयुर्वेदिक सेंटर में ट्रीटमेंट ले रहे हैं। 10 साल पहले भी वीरभद्र इसी सेंटर में आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट ले चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

53 mins ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago