धर्म/अध्यात्म

कल से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, भक्तों का पहला जत्था पहुंचा जम्मू

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू पहुंच चुका हैं। इस बार की यात्रा में बहुत सी संख्या में श्रद्धालु इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा में पहुंचे हैं। जम्मू के शिविर में उराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत रूप में बाबा अमरनाथ की यात्रा रवाना होने से पहले पूजा अर्चना की और फिर शिव के भक्त जनों के मंत्र उच्चारण के बाद यात्रा को रवाना किया गया।

जम्मू के आधार शिविर में भारी संख्या में श्रद्धालु इस बार पहुंचे हुए हैं। यात्रा की शुरुआत 30 जून से परंपरागत दोहरे मार्ग से होगी। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबा नूनवान है। दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है। अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए थ्री-लेयर सिक्योरिटी के इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

जम्मू में बाबा अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहला जत्था रवाना होने से पहले सभी सुरक्षाबलों ने आधार शिविर के भीतर सभी गाड़ियों की जांच की गई थी। अलग-अलग एजेंसियों ने कड़ी पूछताछ के बाद गाड़ियों को रवाना किया था। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए इस बार अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू से लेकर कश्मीर तक श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा के लिए पहुंचेंगे। यात्रा का समापन रक्षा बंधन के दिन 11 अगस्त को परम्परागत रूप से होगा।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago