प्री मानसून की बारिश कई राज्यों में जारी है। आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है।
June 2, 2022
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में गुरुवार शाम को मौसम ने करवट बदली। रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी व कोकसर में ओलावृष्टि हुई है। वहीं लाहौल की चंद्राघाटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान सैलानियों ने भी ग्रांफू में जमकर मस्ती की।
May 20, 2022
भीषण गर्मी से तप रहे देश के लिए राहत भरी खबर है। मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे दी है। केरल में यह 27 मई तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने कहा, मानसून अगले दो तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा।
May 17, 2022
चक्रवाती तूफान ‘असानी' आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुरम के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया है. दिल्ली में आज तापमान के 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. झारखंड में बादल छाये हुए हैं.
May 13, 2022
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'असानी' अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है. ये चक्रवाती तूफान ओडिशा-आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के समुद्र तट से जल्द ही टकरा सकता है. बंगाल की खाड़ी और अंडमान के पास बना ये कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.
May 6, 2022