Categories: कैम्पस

इंतजार खत्म, कल जारी हो सकती है RRB ग्रुप डी की Answer Key

<p>आरआरबी ग्रुप डी अभ्यर्थियों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। शुक्रवार 11 जनवरी को आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी हो सकती है। आंसर की जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। बहुत से उम्मदीवारों ने अभी से फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है।</p>

<p>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी आंसर की 11 जनवरी को जारी होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किए थे। आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने बताया है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की 11 जनवरी को जारी की जा सकती है।</p>

<p>उम्मीदवार अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी व जन्मतिथि की मदद से आंसर-की चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7 दिन का समय दिया जाएगा।&#39;&#39;</p>

<p>गौरतलब है कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। अब इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की आंसर-की और रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास होंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago