क्राइम/हादसा

बिलासपुर: कमरे में पंखे से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

प्रदेश में आत्महत्या करने वालों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अब एक और मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है। यहां थाना भराड़ी के तहत पड़ते गांव पंतेहड़ा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील कुमार (29) पुत्र तिलक राज निवासी गांव पंतेहड़ा के तौर पर हुई है। पुलिश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि रविवार शाम को जब वह काम से घर लौटा तो उसका बेटा सुनील कुमार अपने कमरे में था। इससे पहले उसके भाई का लड़का उसके बेटे के कमरे में खाना छोड़ने गया था और खाना छोड़कर वापस लौट आया। रात को जब वह और उसकी पत्नी खाना खाने के बाद अपने मकान के बाहर लाइट बंद करने गए तो देखा की सुनील के कमरे की लाइट जल रही थी। जब कमरे की खिड़की से देखा तो सुनील पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर लटका हुआ था। दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। शोर मचाने पर आस-पास के लोग भी इक्टठा हो गए। तभी वे दरवाजे की कुंडी तोड़ कमरे में गए और सुनील को फंदे से उताकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago