गुड़िया मामला: पुलिस अधिकारियों की पेशी आज, हो सकती हैं नई गिरफ्तारियां

<p>कोटखाई छात्रा गैंगरेप और पुलिस हिरासत में हुई मौत मामले में गिरफ्तार SIT के 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आज यानि 4 सितम्बर को को अदालत में पेश किया जाएगा। CBI ने कोटखाई थाना में एक आरोपी सूरज की हत्या के मामले में पुलिस के विशेष जांच दल के आईजी, डीएसपी सहित 8 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर रखा है। इन्हें 29 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और दूसरे दिन इनको पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया था। कोर्ट ने इन सभी को सीबीआई रिमांड पर भेज रखा है और इसकी अवधि सोमवार को पूरी हो रही है। ऐसे में CBI आरोपियों का रिमांड मांगने का आग्रह अदालत से कर सकती है।</p>

<p>इसके अलावा शिमला एसपी डी डब्ल्यू नेगी, एएसपी भजन देव नेगी, डीएसपी रतन नेगी सहित अन्य तीन पुलिस कर्मियों को भी सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया गया था।</p>

<p>वहीं, गुड़िया प्रकरण में नेताओं की भी संलिप्तता सामने आ रही है? इस बारे में CBI गहनता से जांच कर रही है। सी.बी.आई. सूत्रों के अनुसार नेताओं के लिंक की भी जांच-पड़ताल चल रही है। थाने में हुई हत्या के मामले में आईजी जैदी, डीएसपी मनोज जोशी सहित अन्य गिरफ्तार&nbsp; पुलिस अधिकारियों से कड़ी पूछताछ से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनके आधार पर अब जांच की दिशा बदलेगी। सूरज केस की गुत्थी सुझलाने के करीब पहुंची सी.बी.आई. की एस.आई.टी. अब गुडिय़ा केस पर फोकस करेगी। उसे जांच में कई सुराग मिल चुके हैं। इनके आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago