शिमला: लैंडस्लाइडिंग से ठियोग-कोटखाई मार्ग बंद, वाहनों की आवाजाही ठप्प

<p style=”text-align:justify”>ठियोग कोटखाई सड़क एक बार फिर लैंडस्लाइडिंग होने से पट्टी ढांक के पास अवरुद्ध हो गया है। शिमला में मूसलाधार बारिश के बाद खिल रही धूप से पहाड़ लगातार दरक रहे हैं। इससे पहले ढली तारादेवी बायपास शनिवार को पहाड़ी गिरने से अवरुद्ध हो गया था। जिसको अभी पूरी तरह खोला भी नहीं गया है कि अब ठियोग कोटखाई सड़क बन्द हो गई है। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है। सड़क पर जाम लगनें से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।</p>

<p style=”text-align:justify”>वहीं, आए दिन सड़क मार्ग बंद होने का सीधा असर सेब कारोबार पर पड़ रहा है, क्योंकि शिमला में सेब का सीज़न चल रहा है तो वहीं रास्ते बंद होना गाड़ियों और ठेकेदारों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। जिसके चलते सेब से लदे ट्रक लगातार इन सड़कों पर चल रहे है। लेकिन हर दिन अवरुद्ध होती सड़को से शिमला में लंबा जाम लग रहा है।</p>

<p style=”text-align:justify”>गौरतलब है कि शिमला के भट्टाकुफर में भारी भूस्खलन हुआ था। इसकी चपेट में तीन ट्रक और करीब 10 गाड़ियों के दबने की खबर थी। इसके अलावा एक शिव मंदिर भी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था, हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago