पुलिस कस्टडी में मारे गए आरोपी के परिवार को मिली सहायता राशि

<p>कोटखाई के बहुचर्चित गुड़िया मामले में नेपाली मूल के आरोपी सूरज की पुलिस कस्टडी में हत्या के 3 हफ्ते बाद प्रशासन से सहायता राशि दी है। जिला प्रशासन ने सूरज के परिवार को 70 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।&nbsp;यह धनराशि जिला प्रशासन शिमला द्बारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से दी&nbsp;गई है।</p>

<p>गौरतलब है कि इस मामले में&nbsp;&nbsp;उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने यह सहायता राशि देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आज यह सहायता राशि जारी करते हुए कहा कि 50 हजार रुपये का चैक मृतक की पत्नी ममता के नाम जारी किया गया है, जो कि अभी नारी निकेतन मशोबरा में रह रही हैं। अन्य 20 हजार रुपये मृतक के बच्चों के नाम 10-10 हजार रुपये की एफडी बनाने के लिए प्रदान किए गए हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि सूरज कोटखाई गैंगरेप-हत्या मामले में आरोपी था और उसकी पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जनता सड़क पर उतर आई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

2 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago