देवर ने पार की हैवानियत की हद, विरोध करने पर भाभी को दूसरी मंजिल नीचे फेंका

<p>नई दिल्ली के भारतनगर इलाके &nbsp;से एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें रिश्तों की मर्यादा को तार तार किया गया है। बताया गया है कि हैवानियत का विरोध करने पर देवर ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने की कोशिश की।&nbsp;</p>

<p>पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला अपने पति के साथ भारत नगर इलाके में रहती है। उसका 24 वर्षीय देवर पड़ोस में रहता है। महिला का आरोप है कि पति के घर पर नहीं रहने के दौरान उसका देवर संबंध बनाने की कोशिश करता था। इस बात की जानकारी उसने अपने पति को दे दी। पति ने देवर को गांव भेज दिया था। इन दिनों महिला का पति दिल्ली से बाहर गए हुए हैं। रविवार को आरोपी महिला के घर में घुस गया और पति से शिकायत करने को लेकर महिला से कहासुनी करने लगा।&nbsp;</p>

<p>महिला के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उसके चेहरे और सिर पर वार कर दिए। आरोपी ने महिला को जख्मी करने के बाद दूसरी मंजिल स्थित कमरे के खिड़की से नीचे फेंकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बाहर लगे कूलर के स्टैंड को पकड़ लिया और उसी पर झूल गई। &nbsp;</p>

<p>महिला के चिल्लाने की आवाज सुन साथ वाले घर में रहने वाले युवकों ने महिला की मदद की और उसे पकड़ लिया। उसके बाद युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, मौके पर भीड़ जमा होते देख युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago